लालू के राजद ने बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी को दिया समर्थन, विजयवर्गीय बोले – कोई आ जाए फर्क नहीं पड़ता

कोलकाता : लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया है। इस समर्थन का ऐलान पार्टी नेता तेजस्वी यादव की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व उनके सांसद भतीते अभिषेक यादव से मुलाकात के बाद की गयी है।


उधर, इस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ममता बनर्जी के साथ तेजस्वी या कोई भी आ जाए कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि पिछली बार ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव के पहले देश भर के नेताओं को इकट्ठा किया था और अपने आपको पीएम प्रोजेक्ट किया था, उसके बाद भी बंगाल की जनता ने उन्हें वोट नहीं दिया। लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास है।

उधर, तेजस्वी यादव ने ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए कहा है कि भाजपा इतनी बड़ी पार्टी है। सारे केदं्रीय मंत्री के साथ भाजपा बंगाल में बारात लेकर आयी है। इनका दूल्हा कौन है। एक भी भाजपा नेता का नाम बता दीजिए जो सरकार चलाने में ममता बनर्जी से अधिक अनुभवी हो। जिस नेता को विधानसभा का अनुभव नहीं हो उसे आप सत्ता सौंपेंगे।


मालूम हो कि बिहार में राजद का कांग्रेस से गठजोड़ है, जबकि कांग्रेस बंगाल में लेफ्ट फ्रंट के साथ मिलकर ममता बनर्जी के खिलाफ लड़ रही है। इस विरोधाभाष पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि राजद का कांग्रेस से सिर्फ बिहार तक ही गठजोड़ है। माना जाता है कि राजद के समर्थन से ममता बनर्जी को बिहारी वोटरों का कुछ हद तक लाभ मिल सकता है। पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में बिहार के लोग निवास करते हैं और वहां वे वोटर भी हैं।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More