तमिलनाडु के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, बोले – ‘भारत में लोकतंत्र मर गया है’

तुतुकुड़ी (तमिलनाडु) : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को तमिलनाडु के तुतुकूड़ी के दौरे पर पड़े। वहां उन्होंने एक रोड किया और इस दौरान लोगों को संबोधित किया। शुक्रवार को तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव ऐलान के बाद राहुल गांधी का यह पहला प्रदेश का दौरा है।

राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि तमिलाडु की मौजूदा सरकार दिल्ली की सरकार से नियंत्रित है। नरेंद्र मोदी सोचते हैं तमिलनाडु एक टेलीविजन है और वे एक कमरे में बैठ कर रिमोट कंट्रोल से इस प्रदेश को नियंत्रित कर सकते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हम उनके रिमोट कंट्रोल की बैटरी फेंकने जा रहे हैं।


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने वकीलों के एक सम्मेलन को भी अपने दौरे के क्रम में संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र एक धमाके से नहीं मरता, धीरे-धीरे मरता है। मुझे आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि भारत में लोकतंत्र मर चुका है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत जिस समस्या का सामना कर रहा है वह यह है कि आरएसएस जैसे संगठन केंद्र बिंदु हो गए हैं, जिसने देश के संस्थातगत संतुलन को नष्ट कर दिया है।

राहुल गांधी ने कहा कि आप अगर कांग्रेस को चुनाव जीताना चाहते हैं तो एकमात्र तरीका है कि दो तिहाई बहुमत दें। अगर हम 10-15 सीटों से जीतते हैं तो यह जीत नहीं है। राहुल गांधी गांधी ने कहा कि ऐसी जीत जीत नहीं नुकसान है, क्योंकि भाजपा लोगों को खरीदती है और अपनी सरकार बनाती है।

 

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More