यूपी के कासगंज में पुलिस दल पर हमला, एक सिपाही शहीद, एक अपराधी मारा गया

कासगंज (उत्तरप्रदेश) : उत्तरप्रदेश में एक बार फिर पुलिस दल पर हमले को दोहराया गया। इस बार उत्तरप्रदेश के कासगंज में पुलिस दल पर हमला किया गया, जिसमें एक सिपाही शहीद हो गए और एक दारोगा घायल हो गए। मंगलवार देर शाम की इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को मार गिराया है, जबकि दूसरा फरार है।
इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी मोती फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है, जबकि उसके भाई एलकार को पुलिस ने मार गिराया है। मोती पर पुलिस थाने में कुल 11 जबकि एलकार पर तीन मामले दर्ज हैं।
Kasganj: Man accused of killing a police personnel yesterday shot dead in a police encounter; another accused in the case absconding pic.twitter.com/xfwSO6iY5o
— ANI UP (@ANINewsUP) February 10, 2021
अपराधियों ने पुलिस दल पर हमला तब किया जब मंगलवार शाम दारोगा अशोक पाल व सिपाही देवेंद्र शराब माफिया मोती की कुर्की का नोटिस चस्पा करने गए थे। वहां पर अवैध शराब माफिया ने दोनों को बंधक बना लिया और सिपाही की पीट कर हत्या कर दी। जबकि दारोगा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद वरीय पुलिस अधिकारी कासगंज पहुंचे और वहां कैंप कर रहे हैं। पुलिस को दारोगा एक खेत में मिले और गंभीर हाल में सिपाही एक दूसरे खेत में मिला। मौके पर शराब की भट्टी का समान भी बिखरा मिला।
An inspector &a constable had gone in search of criminal in Nagla Dhimar village in Kasganj on Tuesday. In an unfortunate incident, constable Devendra lost his life. CM has announced to give ex-gratia of Rs 50 lakhs & job to a family member of the constable: Kasganj DM CP Singh pic.twitter.com/rIgeVEaUho
— ANI UP (@ANINewsUP) February 9, 2021
जिस जगह पर यह घटना घटित हुई वह कासगंज जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर गंगा की कटरी में स्थित गांव नगला धीमर है। जब दारोगा व सिपाही वहां नोटिस चस्पा करने गए तो गांव के शराब माफिया ने दोनों को घेर लिया और पेड़ में बांधकर पिटाई शुरू कर दी। उसके बाद शराब माफिया ग्रामीणों की मदद से उन्हें डेढ किमी दूर खेत में ले गया, जहां पिटाई कर उनकी वर्दी फाड़ दी।
कासंगज के डीएम सीपी ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा व एक सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है।


