झारखंड : JSSC की जिला स्तरीय नियुक्ति में जनजातीय भाषाओं के साथ अंगिका, मगही व भोजपुरी भाषा शामिल

रांची : झारखंड सरकार ने जिला स्तरीय नियुक्तियों में अंगिका, मगही और भोजपुरी भाषा को भी शामिल किया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने संशोधित नियमावली का गठन किया था। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट स्तर की ली जाने वाली परीक्षाओं में जिलास्तर पर जनजातीय व क्षेत्रीय भाषाओं की सूची जारी की गयी है। इस सूची में जिलानुसार, अंगिका, मगही व भोजपुरी को शामिल किया गया है। पिछले कुछ महीने से राज्य में इस पर विवाद जारी था और राज्य सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भी इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंप कर मांग रखी थी।

संशोधन के साथ तीन नियमावली का गठन किया गया है: 1. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा मैट्रिक/10वीं संचालन (संशोधन) नियमावली – 2021, 2. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा इंटरमीडिएट/10 +ट2 स्तर, संचालन (संशोधन) नियमावली – 2021, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा (इंटरमीडिएट/10+2 कंप्यूटर ज्ञान व कंप्यूटर में हिंदी टंकण अहर्ताधारक पद के लिए) संचालन (संशोधन) नियमावली – 2021।

जिलावार ब्यौरा इस प्रकार है :

रांची: जनजातीय भाषा के रूप में कुडुख, खड़िया, मुंडारी, हो, संथाली व क्षेत्रीय भाषा के रूप में नागपुरी, पंचपरगनिया, कुरमाली, बांग्ला।

लोहरदगा: जनजातीय भाषा कुडुख, असुर, बिरजिया और क्षेत्रीय भाषा नागपुर।

गुमला: कुडुख, खड़िया, असुर, बिरहोर, बिरजिया, मुंडारी जनजातीय भाषा के रूप में और नागपुर क्षेत्रीय भाषा के रूप में।

सिमडेगा: खड़िया, मुंडारी, कुडुख जनजातीय भाषा, क्षेत्रीय भाषा नागपुरी।

साहिबगंज : जनजातीय भाषा संथाली व मालतो, क्षेत्रीय भाषा खोरठा, बांग्ला, अंगिका।

पाकुड़ : जनजातीय भाषा संथाली व मालतो, क्षेत्रीय भाषा खोरठा, बांग्ला, अंगिका।

गोड्डा : जनजातीय भाषा संथाली, मालतो, क्षेत्रीय भाषा खोरठाा, बांग्ला, अंगिका।

हजारीबाग : संथाली, कुडुख, बिरहोरी और नागपुरी, कुरमाली और खोरठा।

कोडरमा : संथाली और कुरमाली व खोरठा।

चतरा : संथाली, कुडुख, मुंडारी, बिरहोरी एवं नागपुरी, खोरठा, मगही।

बोकारो : संथाली एवं नागपुरी, खोरठा, कुरमाली, बांग्ला, भोजपुरी, मगही।

धनबाद : संथाली और नागपुरी, खोरठा, कुरमाली, बांग्ला, भोजपुरी, मगही।

गिरिडीह : संथाली और कुरमाली व खोरठा।

देवघर : संथाली जनजातीय भाषा के रूप में क्षेत्रीय भाषा के रूप में खोरठा, ंअंगिका एवं बांग्ला।

रामगढ : संथली, कुडुख, बिरहोरी एवं नागपुरी, कुरमाली व खोरठा।

खूंटी : कुडुख, खड़िया, मुंडारी एवं नागपुरी, पंचपरगनिया, कुरमाली।

पश्चिमी सिंहभूम : मुंडारी, हो, भूमिज, संथाली, कुडुख एवं कुरमाली व उड़िया।

पूर्वी सिंहभूम : मुंडारी, हो, भूमिज, संथाली, कुडुख एवं कुरमाली, बांग्ला, उड़िया।

सरायकेला : संथाली, मुंडारी, भूमिज, हो एवं पंचपरगनिया, उड़िया, बांग्ला, कुरमाली।

लातेहार : कुडुख, असुर, बरजिया एवं नागपुरी व मगही।

पलामू : कुडुख, असुर एवं नागपुरी, मगही, भोजपुरी।

गढवा : कुडुख एवं नागपुरी, मगही, भोजपुरी।

दुमका : संथाली, मालतो एवं खोरठा, बांग्ला, अंगिका।

जामताड़ा: संथाली एवं खोरठा, बांग्ला, अंगिका।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More