मध्यप्रदेश के मुरैना में धू-धू कर जली उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस की दो बोगियां

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन की दो बोगियां ए1 व ए2 में आग लग गयी जिससे वे बुरी तरह जल गयीं। यह घटना ट्रेन के हेतमपुर रेलवे स्टेशन से निकलने घटी है। नार्थ सेंट्रल रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी डॉ शिवम शर्मा ने कहा कि अज्ञात कारणों से आग लगने की सूचना मिली है और ट्रेन से यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

बाद में रेलवे अधिकारियों के निर्देश पर आग में जल चुकीं दोनों बोगियों को अलग कर ट्रेन को ग्वालियर की तरफ रवाना कर दिया गया है। ट्रेन जम्मू कश्मीर के उधमपुर से छत्तीसगढ के दुर्ग जा रही थी। इसमें वैष्णव देवी का दर्शन कर लौट रहे यात्री सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों ने कहा कि ए1 कोच में लगी आग ने दूसरी बोगियों को भी कुछ मिनटों में अपनी चपेट में ले लिया। इस कारण ए2 बोगी भी बुरी तरह जल गयी। खैरियत यह रही कि रेलवे को इसकी त्वरित जानकारी मिल गयी जिससे राहत-बचाव कार्य किया जा सका और जानमाल की क्षति को टालना संभव हुआ।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More