WAMS Institute ने कराया कैलेंडर शूट का ऑडिशन

रांची : नए साल की स्वागत की तैयारी हर जगह जोर-शोर से चल रही है।
रांची के और कुछ मॉडल्स रांची के बाहर से भी इस ऑडिशन के लिए आए और मॉडलों ने wams कैलेंडर के लिए काफी उत्सुकता के साथ ऑडिशन दिया।
इस ऑडिशन में मुख्य अतिथि और जूरी के रूप में मिस सुतुपा नंदी और अतिथि पिया बर्मन, नाजिया चाहत, रेहान, साजन और प्रिया मौजूद थे। पिछले साल के कैलेंडर के मॉडल्स एंड स्पॉन्सर को भी सम्मानित किया गया जिसमें प्रतिभा इक्का, सिमरन बरनवाल, शिवांगी मित्रा, राहुल देशमुख थे।
इस ऑडिशन में भवानी सिंह, मनीष करमाली, प्रिंस राज, रोहित कुमार, दिव्य किरण, रोहित चौबे, सुधांशु, अनुरागिनी तिर्की, रश्मि बेसरा, उषा पूर्ति, स्वीटी मुर्मू, दीपा कुमारी, यश आर्यन, आयुष कुमार सिंह ने हिस्सा लिया।


