मंत्री लेसी सिंह ने अपने भतीजे से मेरे पति की हत्या करवायी, पूर्णिया रिंटू सिंह मर्डर केस में पत्नी का आरोप

पूर्णिया : पूर्णिया में शुक्रवार की देर रात जिला परिषद सदस्य रिंटू सिंह की हत्या किए जाने के बाद बिहार की नीतीश कुमार सरकार की मंत्री लेसी सिंह विवादों में आ गयी हैं। मृतक रिंटू सिंह की पत्नी अनुलिका सिंह ने इस हत्याकांड में मंत्री लेसी सिंह के शामिल होने का आरोप लगाया है।
रिंटु सिंह की पत्नी अनुलिका सिंह ने कहा कि उनके पति का क्या कसूर था, सिर्फ इसलिए उनकी हत्या करायी गयी क्योंकि वे जिला परिषद का चुनाव जीत गए ओर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। अनुलिका सिंह ने कहा कि लेसी सिंह ने अपने भतीजे के जरिए यह हत्या करवायी है।
What was his fault that he was killed? Just because he won the Zila Parishad polls & wanted to contest Assembly polls? Leshi Singh did this via her nephew. I don’t trust the local Police, it should be probed by others: Anulika Singh, Rintu Singh’s wife & Zilla Parishad member pic.twitter.com/UY5GdYFUsd
— ANI (@ANI) November 14, 2021
अनुलिका सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं है, इसकी जांच दूसरी एजेंसी से करानी चाहिए। रिंटु सिंह ने हाल में पुलिस के सामने अपनी हत्या किए जाने की आशंका प्रकट की थी।
तेजस्वी यादव ने मंत्री लेसी सिंह को बर्खास्त करने की मांग की, साथ ही पूर्णिया हत्याकांड की CBI या कोर्ट मॉनिटर्ड जांच कराने की मांग की.pic.twitter.com/nxic8n3OT1
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) November 14, 2021
पूर्णिया के एसपी दया शंकर ने कहा कि मृतक के शव को पोर्स्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों का बयान लिया जा रहा है। उनका आरोप है एसएचओ की लापरवाही के कारण ऐसा हुआ है, इसलिए थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों की पहचान कर ली गयी है। जल्द गिरफ्तारी होगी।
The deceased’s body has been sent for postmortem. Relatives statements are being taken. They allege that it happened due to the negligence of SHO, so he has been suspended. Raids are being done, some people have been identified. Arrests will be made soon: Daya Shankar, SP Purnia pic.twitter.com/y7OaVdgbgS
— ANI (@ANI) November 14, 2021




