गोला में दुर्गा सोरेन सेना की बैठक, संगठन ने जन मुद्दों पर संघर्ष का लिया फैसला

रामगढ : बंदा के गोला मुरपा बाजार टांड में दुर्गा सोरेन सेना का अहम बैठक शुक्रवार को आयोजित की गयी। इस बैठक की अध्यक्षता शुकू हेम्बोम एवं संचालन ओम प्रकाश हांसदा ने किया। मौके पर दुर्गा सोरेन सेना के केंद्रीय मुख्य पर्यवेक्षक बिरसा हांसदा एवं जिला संयोजक बिनू कुमार महतो युवा टाइगर उपस्थित थे। इस बैठक में गांव की जितनी भी छोटी-छोटी समस्या हैं, जैसे प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, लाल कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, सड़क-पानी एवं गांव में जिस तरीके से अफसरशाही है भू माफिया पनप रहे हैं, उन सभी मुद्दों पर आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में कहा गया कि हम सभी दुर्गा सोरेन सेना के बैनर तले आवाज को बुलंद करेंगे और अंतिम दम तक लड़ाई लड़ेंगे। इन्हीं मुद्दों को लेकर दुर्गा सोरेन सेना का गठन किया गया है। गरीब, शोषित, पीड़ित, दलि आदिवासी, पिछड़े एवं वंचित सभी लोगों के लिए दुर्गा सोरेन सेना लड़ाई लड़ेगी। यह संगठन हमारा सामाजिक संगठन है। समाज में जितने प्रकार का कुरीतियां हैं, समस्याएं हैं, उन सभी समस्याओं के लिए लड़ाई लड़ेंगे। बैठक में गोला प्रखंड संयोजक मंडली क विस्तार किया गया।

संनोज कुमार मुंडा, गोविंद कुमार मुण्डा, महेश मांझी, अधीन ओम प्रकाश महतो, कृष्ण कुमार बेदिया, प्रकाश करमाली, अरुण कुमार मांझी, जगन मुर्मू, राम कृष्ण मुर्मू, लखी बेदिया को संयोजक मंडल का सदस्य बनाया गया। बैठक में गोला प्रखंड में पंचायत संयोजक बनाने का निर्देश दिया गया। मौके पर रंजीत प्रकाश, गोविन्द करमाली, हीरालाल करमाली, जय गोविंद बेदिया, राजेश महतो, अमृत करमाली, भादो मांझी, लाल देव प्रजापति, सुखदेव बेदिया, ओम कुमार, अमन कुमार, रामदेव हांसदा, मुकेश हांसदा, कार्तिक मुर्मू, रवि नायक, दिलीप मुर्मू, कमलेश बेदिया, परसनाथ बेदिया, महेंद्र महतो, फलेंद्र करमाली सहित अनेकों लोग उपस्थित हुए।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More