झारखंड की छुटनी महतो को डायन कुप्रथा के खिलाफ संघर्ष के लिए मिला पद्मश्री

नयी दिल्ली : झारखंड की छुटनी महतो को मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री से सम्मानित किया। छुटनी महतो को यह सम्मान उनके द्वारा डायन कुप्रथा के लिए किए गए संघर्ष और जागरूकता के लिए दिया गया। छुटनी महतो खुद इस कुप्रथा की शिकार रही ंहैं और उन्हें घर से बाहर कर दिया गया था व उनकी देह पर मैला फेका गया था जिसका अंश उनके मुंह के अंदर भी चला गया था।
President Kovind presents Padma Shri to Smt. Chhutni Mahato for Social Work. She is a tribal activist from Seraikela, Jharkhand. She has single-handedly saved 125 women from witch-hunting till now. For her acts of bravery, she is also famously called the “Tigress”. pic.twitter.com/uWCyHivWbO
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 9, 2021
राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा गया है कि श्रीमती छुटनी महतो को यह सम्मान सामाजिक कार्य के लिए दिया गया है। वह झारखंड के सरायकेला जिले की एक कार्यकर्ता हैं और उन्होंने अपने दम पर 125 महिलाओं को डायन कुप्रथा का शिकार होने से बचाया है। उनके बहादुरी पूर्ण कार्याें के लिए उन्हें शेरनी कहा जाता है।
छुटनी महतो की शादी सरायकेला खरसांवा जिले गम्हरिया थाने के महतांड गांव में 12 साल की उम्र में हुई थी। उन्हें घर से निकाल दिया गया था। बाद में मायके चली गयीं और वहां से ही इस कुप्रथा के खिलाफ संघर्ष किया।
झारखंड देश का सबसे अधिक डायन कुप्रथा से प्रभावित जिला है, जहां आए दिन इस तरह की घटनाएं घटित होती रहती हैं।
झारखण्ड के राज्यपाल रमेश बैस ने कहा है, “श्रीमती छुटनी देवी को पद्मश्री पुरस्कार से अलंकृत होने हेतु हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। महिला उत्पीड़न एवं डायन प्रताड़ना जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध उनका संघर्ष सभी महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है”।


