लॉयर्स फोरम ने जगरनाथ महतो को ज्ञापन सौंप एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की रखी मांग

रांची : ऑल इंडिया लॉयर्स फोरम का एक प्रतिनिधि मंडल ने आज झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से मिल कर झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने के लिए एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल की मांग पर ने इस पर आश्वासन दिया है कि इस शीघ्र कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री सह विधि मंत्री हेमंत सोरेन को उक्त ज्ञापन को अग्रसारित करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता के दौरान वकीलों के खिलाफ हो रही हिंसा पर भी चर्चा की। इस अवसर पर ऑल इंडिया लॉयर्स फोरम के प्रदेश अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला, प्रदेश महासचिव सत्येंद्र प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष मो ज़ाकिर हुसैन, स्टूडेंट्स विंग से उपाध्यक्ष सोनू कुमार आदि गणमान्य उपस्थित थे। महासचिव ने टीम AILF को धन्यवाद दिया।


