रणजीत सिंह हत्याकांड : राम रहीम सहित पांच को उम्रकैद की सजा

पंचकुला : रणजीत सिंह हत्याकांड में सीबीआइ की एक विशेष अदालत ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम सहित पांच लोगों को उम्रकैद की सजा सुनायी। इस मामले में राम रहीम पर 31 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया और अन्य दोषियों पर 50 हजार रुपये का दंड लगाया गया।

 

गुरमीत राम रहिम को कोर्ट में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्मय से पेश किया गया, जबकि चार अन्य दोषियों कृष्ण कुमार, अवतार, जसवीर व सबदिल को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में अदालत लाया गया और पेश किया गया।

कुरुक्षेत्र के रहने वाले रणजीत सिंह की हत्या 10 जुलाई 2002 को गोली मार कर की गयी थी। रणजीत सिंह डेरा सच्चा सौदा में मैनेजर के रूप में काम कर चुके थे, जिसका प्रमुख राम रहीम है। डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन को यह संदेह था कि रणजीत सिंह ने ही साध्वी यौन शोषण मामले में गुमनाम चिट्ठी अपनी बहन से लिखवायी थी।

राम रहीम को सजा सुनाए जाने के मद्देनजर आज पंचकुला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। धारा 144 लागू की गयी थी। कोर्ट परिसर की भी सुरक्षा कड़ी थी और तेज धार वाला हथियार लेकर चलने पर रोक थी। शहर में 700 जवान तैनात किए गए और 17 नाकों पर चौकसी बढा दी गयी। सीबीआइ कोर्ट परिसर के आसपास आइटीबीपी की टुकड़ियां तैनात की गयीं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More