UP के लखीमपुर में केंद्रीय मंत्री के बेटे की गाड़ी ने किसानों को रौंदा, झड़प-मारपीट, तीन की मौत की सूचना

लखीमपुर : उत्तरप्रदेश के लखीमपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे की गाड़ी ने पैदल जा रहे किसानों को कुचल दिया, जिससे कुछ किसान घायल हो गए। इसके बाद आक्रोशित किसानों ने गाड़ी में आग लगा दी। दोनों पक्षों में झड़प हो गयी। कहा जा रहा है कि इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गयी। भारतीय किसान यूनियन ने अपने ट्वीट में यह बात कही है, हालांकि इसकी आधिकारिक सूचना अबतक नहीं मिली है।
भाजपा के मंत्री के बेटे ने किसानों को रौंदा, तीन किसानों की मौत!
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी के किसानों पर केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र के बेटे ने गाड़ी चढ़ा दी. जब वह गाड़ी से उतरकर भागा तो उसका पीछा कर रहे किसानों पर गोलीबारी की. अभी तक 3 किसानों की मौत की खबर वहां से आ रही है। pic.twitter.com/96ndfuqgdG
— Mandeep Punia (@mandeeppunia1) October 3, 2021
लखीमपुर खीरी में आंदोलन कर रहे किसानों को गृह राज्य मंत्री टेनी के बेटे ने गाड़ी से रौंदा 3 किसानों की मौत तेजेंद्र सिंह विर्क के भी घायल होने की सूचना है
राकेश टिकैत जी गाजीपुर से निकल रहे है#lakhimpur @AHindinews @PTI_News @AmarUjalaNews @Kisanektamorcha @RakeshTikaitBKU— Bhartiya kisan Union (@OfficialBKU) October 3, 2021
किसानों ने लखीमपुर खीरी में नही उतरने दिया सुबे के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य का हैलीकॉप्टर
केंद्रीय राज्य मंत्री के ब्यान व कृषि कानून को लेकर नाराज है किसान#FarmLaws_AgainstCommonMan @PTI_News @AmarUjalaNews @AHindinews @RakeshTikaitBKU @via_campesina @Kisanektamorcha— Bhartiya kisan Union (@OfficialBKU) October 3, 2021
उक्त स्थल पर किसान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम का विरोध करने के लिए जुटे थे। मौर्य 117 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन के लिए पहुंचने वाले थे, उससे पहले दोनों पक्ष में विवाद हो गया।
कई गाड़ियों में आग लगाने के साथ कई किसानों की मौत की खबर आ रही है !
बताया जा रहा है डिप्टी सीएम को चुपचाप मौक़े से निकाला जा रहा है ! हालात बेक़ाबू है लखीमपुर मे ! pic.twitter.com/2Bwj2DHtlr— (@IndiaAwakened_) October 3, 2021
भारतीय किसान यूनियन ने अपने ट्वीट में कहा है कि किसानों ने उप मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को कार्यक्रम स्थल पर नहीं उतरने दिया।
वहीं, न्यूज 24 ने अपनी खबर में कहा है कि किसानों ने कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के काफिले को काले झंडे दिखाये।




