पूर्व मंत्री एनोस एक्का को मिला एक महीने का पेरोल, पारिवारिक कारण का दिया था हवाला

रांची: रांची के होटवार जेल ( Hotwar Jail) में सजा काट रहे पूर्व मंत्री एनोस एक्का को एक महीने का पेरोल बेल मिल गया है. एनोस एक्का ने पारिवारिक कारण (family reasons) देकर कोर्ट से पेरोल मांगी थी. उनको एक महीने बाद फिर आत्मसमर्पण करना होगा. आपको बता दें कि एनोस एक्का पारा टीचर हत्याकांड और आय से अधिक संपत्ति के दो मामलों में सजायाफ्ता हैं.

आपको बता दें कि पूर्व मंत्री एनोस एक्का (Former Minister Enos Ekka) 2005, 2009 और 2014 में कोलेबिरा विधानसभा सीट से चुनाव जीता था और साथ ही 2005 और 2008 के बीच मधु कोड़ा सरकार में मंत्री रह चुके हैं. आय से अधिक संपत्ति और पारा टीचर की हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहें हैं. 2014 में हुए पारा टीचर के हत्याकांड जज नीरज श्रीवास्तव (Judge Neeraj Srivastava) के कोर्ट ने उम्रकैद की सजा 2018 में सुनायी थी.

वहीं आय से अधिक संपत्ति के मामले में 26 फरवरी 2020 को सीबीआई के विशेष अदालत (CBI Special Court) ने 7 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा सुनाया. इसके अलाव आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईडी के अदालत (ED court) ने 7 वर्ष कारावास के साथ दो करोड़ का जुर्माना भी लगाया. तीनों सजा एक साथ चल रहा है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More