बाबरी मस्जिद पर फैसला थोड़ी देर में, बीजेपी के कई दिग्गज नेता हैं आरोपी

लखनऊ: सीबीआई के विशेष अदालत  (CBI Special court) 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद गिराये जाने के मामले पर फैसला बुधवार को सुनायेगी. इस मामले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवानी (LK Advani), मुरली मनोहर जोशी (murali Manohar Joshi), उमा भारती (uma bharti) सहित 32 आरोपी हैं. इसमें से 17 आरोपी की मौत पहले ही हो चुका है. आपको बता दें कि 32 आरोपी में से 26 लोग कोर्ट परिसर में मौजूद हैं.

अदालत ने दिया था आदेश

सीबीआई के विशेष अदालत के न्यायधीश एसके यादव (Justice SK Yadav) ने 16 सितंबर को 32 सभी आरोपियों को अदालत में रहने का आदेश दिया था. अदालत तय करेगी की विवादित बाबरी मस्जिद ढांचा सोची-समझी सजिश के तहत गिराया गया थी कि कारसवकों ने गुस्सो में आकार ढांचा को तोड़ा था. हाई प्रोफाईल केस को दखते हुए लखनऊ और अयोध्या में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है.

 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुडेगें कोर्ट में

मामले के 32 आरोपियों में से 26 लोग कोर्ट पहुंच गए हैं. लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, महंत नृत्यगोपाल दास समेत 6 लोग कोर्ट में पेश नहीं हुए हैं. इन सभी की तरफ से निजी तौर पर पेश होने की छूट के लिए वकील ने कोर्ट में अर्जी पेश की है. उनके लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट की कार्यवाही में शामिल होने और हर हाल में कोर्ट के फैसले पर सहयोग की अंडर टेकिंग दी गई है.

ये हैं आरोपी

लालकुष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती, विनय कटियार, साघ्वी ऋतंभरा, महंत नृत्य गोपाल दास, डॉ राम विलास वेदांती, चंपत राय, महंत धर्मदास, सतीश प्रधान, पवन कुमार पांडेय, लल्लू सिंह, प्रकाश शर्मा, विजय बहादुर सिंह, संतोष दूबे, गांधी यादव, रामजी गुप्ता, ब्रज भूषण शरण सिंह, कमलेश त्रिपाठी, रामचंद्र खत्री, जय भगवान गोयल, ओम प्रकाश पांडेय, अमर नाथ गोयल, जयभान सिंह पवैया, महाराज स्वामी साक्षी, विनय कुमार राय, नवीन भाई शुक्ला, आरएन श्रीवास्तव, आचार्य धमेंद्र देव, सुधीर कुमार कक्कड़ व धर्मेंद्र सिंह गुर्जर.

किसकी-किसकी हुई मृत्यु

जिन आरोपियों का निधन हो चुका है उनमें बाल ठाकरे, अशोक सिंघल, आचार्य गिरिराज किशोर, विष्णु हरि डालमिया, महंत अवैद्यनाथ, महंत परमहंस दास, महामंडलेश्वर जगदीश मुनि, बैकुंठ लाल शर्मा प्रेम, डॉ सतीश नागर , मोरेश्वर साल्वे (शिवसेना नेता), डीवी रे (तत्कालीन एसपी), विनोद कुमार वत्स (हरियाणा निवासी), रामनारायण दास, हरगोबिंद सिंह, लक्ष्मी नारायण दास महात्यागी, रमेश प्रताप सिंह और विजयराजे सिंधिया शामिल हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More