नीतीश के जदयू में शामिल हुए बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

Former Bihar DGP Gupteshwar Pandey Joins JDU
पटना : बिहार के डीजीपी पद से इस्तीफा देकर समाज के लिए काम का ऐलान करने वाले गुप्तेश्वर पांडेय रविवार की शाम औपचारिक रूप से नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए. नीतीश कुमार ने खुद उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी. इससे पहले शुक्रवार को गुप्तेश्वर पांडेय ने नीतीश कुमार से जदयू कार्यालय में मुलाकात की थी.
इस बात की पहले से चर्चा थी कि गुप्तेश्वर पांडेय जदयू में जाएंगे और बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. संभावना मजबूत है कि जदयू उन्हें बक्सर से विधानसभा चुनाव लड़ाएगा.
बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे जिन्होंने हाल ही में रिटायरमेंट लिया था, पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर JDU में शामिल हुए। pic.twitter.com/l5X6RROQRp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2020
गुप्तेश्वर पांडेय ने जदयू में शामिल होने के बाद कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें बुलाया कर पार्टी में शामिल होने के बारे में पूछा. उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें जो कहेगी वे करेंगे. उन्होंने कहा कि वे राजनीति नहीं समझते हैं और एक साधारण आदमी हैं.
गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि वे शुरू से नीतीश कुमार से प्रभावित रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पुलिस को सहयोग दिया, आपराधिक और असामाजिक तत्वों के प्रति सख्ती का आदेश दिया. किसी भी प्रशासनिक कार्रवाई में कोई हस्तक्षेप उन्हें बर्दाश्त नहीं था. यह बात बहुत अच्छी लगी.
आगे मेरे दल के नेताओं का जो आदेश होगा उसके हिसाब से मैं काम करूंगा। मैं दल का अनुशासित सिपाही हूं। चुनाव लड़ना या नहीं लड़ना ये मेरा फैसला नहीं हो सकता: बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे https://t.co/jsHdgypBQW pic.twitter.com/JLXPM8TWfM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2020
गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि आगे दल के नेताओं का जो आदेश होगा उस अनुसार वे काम करेंगे. उन्होंने खुद को दल का अनुशासित सिपाही बताया. उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ना या न लड़ना उनका फैसला नहीं हो सकता.


