चतरा : फोटो वायरल करने पर युवती ने किया आत्मदाह का प्रयास

मयूरहंड (चतरा) : प्रतापपुर निवासी एक 18 वर्षीया लड़की अल्पना ने (बदला हुआ नाम) शनिवार को शरीर पर मिट्टी तेल छिड़कर आत्मदाह का प्रयास किया। इस घटना में युवती पूरी तरह आग में झुलस गयी। आनन-फानन में परिजन युवती को इलाज के लिए हजारीबाग ले गए। सदर अस्पताल में युवती का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल युवती की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है।
क्या है मामला?
जानकारी के अनुसार मनहे गांव निवासी दिवाकर चौबे व नवादा गांव निवासी नवीन रविदास ने लड़की को नदी किनारे मुलाकात के लिए बुलाया था। नहीं पहुंचने पर लड़की का एक लड़के के साथ आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी भी दी थी। नदी किनारे नही पहुंचने पर गांव के युवक सुमित कुमार के साथ लड़की का आपत्तिजनक फोटो तीन दिन पहले गुरुवार को गांव का व्हाट्सएप ग्रुप में उक्त दोनों ने वायरल कर दिया था, जिसके कारण लड़की मानसिक रूप से परेशान थी। युवती ने प्रताड़ित होकर शरीर पर मिट्टी तेल छिड़कर शनिवार लगभग चार बजे आत्मदाह का प्रयास किया। परिजनों ने इस मामले की मौखिक जानकारी थाने को दी है।


