दुमका : अमरपुर गांव में पीने का पानी, पीसीसी, आवास और पेंशन सभी बुनियादी सुविधाओं का है अभाव

डोभा के पानी और अन्य गांव से पानी लाकर लोग बुझाते हैं प्यार
चुनाव के समय महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे हेमंत सोरेन को लोगों ने बतायी थी समस्या
दुमका : दुमका से 60 किलोमीटर दूर और गोपीकांदर प्रखंड कार्यालय से महज 20 किलोमीटर दूर पंचायत मुसना के अंतर्गत आदिवासी गांव अमरपुर आजादी के इतने वर्ष होने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. इस गांव में करीब 80 घर हैं और चार टोले हैं. ग्रामीणों का कहना है कि मंझी टोला और गांडी टोला में न कुल्ही में पीसीसी ढलाई और और न ही चापाकल है. मंझी टोला में प्राथमिक विद्यालय, अमरपुर का हस्तांतरण हुए एक वर्ष हो गया है. जब स्कूल चलता था तो स्कूल का चापाकल अच्छा था तो गर्मी के मौसम छोड़ कर कुछ कुछ पानी स्कूल के छात्रों के साथ ग्रामीणों को भी मिल जाया करता था. हालांकि वह पर्याप्त नहीं होता था. वह चापाकल करीब एक वर्ष से ख़राब पड़ा हुआ है. ग्रामीण पीने का पानी की व्यवस्था डडी और अन्य गांव आमझरी और मुसना के गांव के कुआं से करते हैं. ये सभी गांव करीब आधा किलोमीटर के दूरी में स्थित हैं. गांव के अन्य टोला में चापाकल है, लेकिन उसमे प्रयाप्त मात्रा में पानी नहीं आता है. ग्रामीणों का कहना है कि बाल बच्चों के साथ पानी का जोगाड़ करने के भागदौड़ में ही सारा समय पार हो जाता है. खाना कब बनाइयेगा और खेती कब कीजिएगा और बच्चे कब पढेंगे.
अभी तक इन्हें किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। यहां के लोगों को पानी लाने के लिए दूसरे गांव आमझरी जाना पड़ता है और वहाँ भी डाड़ी का गंदा पानी ही मिलता है। कृपया इस गांव के ग्रामीणों की मदद करें। 3/3@HemantSorenJMM @DumkaDc @JMM_Dumka @JmmJharkhand @HansdakVijay pic.twitter.com/l5DkY9cjvG
— Rupesh Kumar Singh (@RupeshKSingh85) September 24, 2020
डोभा का पानी प्रदूषित है. इसके सेवन से बीमारी हो सकती है, लेकिन मजबूरन इसका सेवन करना पड़ रहा है. मंझी टोला और गांडी टोला के कुल्ही में पीसीसी ढलाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. मंझी टोला के कुल्ही में बड़े-बड़े पत्थर हैं. इस कुल्ही पर चलना अत्यंत कष्ट दायक और खतरनाक है. कभी भी गिरकर हाथ-पैर और सिर टूटने और फूटने की संभवना बनी रहती है. इस कुल्ही में मोटर साइकिल, साइकिल का चलना भी कठिन है. ग्रामीणों का यह भी कहना है कि पूरे गांव में मात्र दो परिवार को ही प्रधानमंत्री आवास मिला है.
ना तो पक्की सड़क है और ना ही एक भी चापाकल है। इस गांव में मात्र दो व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है और कई वृद्ध व विधवा महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन और विधवा पेंशन से वंचित है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कई लोगों को ग्रामीणों ने पैसे भी दिये हैं, लेकिन 2/3 pic.twitter.com/u9bh8fKzPk
— Rupesh Kumar Singh (@RupeshKSingh85) September 24, 2020
इस गांव में कई विधवा और वृद्धा पेंशन योग्य लोग हैं लेकिन फॉर्म भरने और बहुत कोशिश के बाद भी पेंशन नहीं बन रही है. ग्रामीणों का कहना है कि इसके लिए ग्रामीण बार-बार फॉर्म भी भर रहे हैं और पैसा भी दे रहे हैं, लेकिन पेंशन बन ही नहीं रही है. श्रीफूल हेम्ब्रोम का कहना है कि उसका दादी ठकरन किस्कू का पेंशन के लिए पिताजी 2016 से कोशिश कर रहे हैं. उसके लिए पिताजी पैसा भी देते रहे हैं. लेकिन, दादी ठकरन किस्कू का अभी तक पेंशन पास नहीं हुई है. कार्यालय का चक्कर लगाते लगाते थक गये है, जबकि दादी विधवा और वृद्धा पेंशन दोनों के योग्य है. ग्रामीण दूरबीन मुर्मू का कहना है कि हम ग्रामीण युवा विधवा और वृद्धा पेंशन के लिए इन सभी का फॉर्म भर कर जमा करते हैं तो सरकारी बाबू चाय नाश्ता का पैसा माँगते हैं. वह भी हमलोग दे देते हैं, लेकिन पेंशन ही नहीं बनती हैं. अभी इस गांव में विधवा और वृद्धा पेंशन के लिए करीब 15 ग्रामीण दावेदार हैं. इन्हें अब तक पेंशन का लाभ नहीं मिला है. दूरबीन ने कहा चुनाव के समय सभी नेताओं को इसके बारे में हम ग्रामीण सवाल करेंगे. ग्रामीणों ने कहा इसके लिए हमलोगों ने पंचायत सचिव और मुखिया को भी आवेदन दिया, लेकिन कोई काम नहीं हुआ. ग्रामीणों आगे कहते हैं कि विधानसभा चुनाव के समय वर्तमान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से इन सभी समस्याओ को लेकर इसी पंचायत के आमझारी फुटबॉल मैदान में हम ग्रामीणो की थी तो उन्होंने कहा था कि मुखिया को दे दीजियेगा, काम करवा देंगे, लेकिन मुखिया और पंचायत सचिव से गुहार लगाने के बाद भी अब तक कुछ नहीं हुआ है. समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीण नाराज हैं.
ग्रामीणों का कहना है चुनाव के समय सभी उम्मीदवार अबतक यह कहकर वोट लेते आये हैं कि आपलोग वोट मुझे दे दीजिये अपलोगों के गांव की सारी मूलभूत समस्या का समाधान कर दिया जायेगा, लेकिन जितने के बाद कोई भी मूलभूत समस्या का समाधान नहीं करते हैं. ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि अबकी बार चुनाव में सभी उम्मीदवार को इसका जबाब देना होगा कि आखिर गांव का जन समस्या का समाधान क्यों नहीं हो रहा है. ग्रामीणों ने मांग की है कि इलाका सूखाग्रस्त है. अतः सोलर टंकी के साथ चार डीप बोरिंग, पाताल बोरिंग दिया जाये, सभी परिवार को प्रधानमंत्री आवास दिया जाये. बुजुर्ग और विधवाओं को पेंशन दी जाए और कुल्ही का पीसीसी ढलाई की जाये. ग्रामीणों ने कहा अपने मांगों को लेकर बहुत जल्द ही ट्विटर के माध्यम से लिखित ट्विटर आवेदन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सांसद विजय हांसदा, विधायक दिनेश विलियम मरांडी, उपायुक्त दुमका और प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपीकांदर को भेजा जायेगा. इस मौके में भादो देहरी, दूरबीन मुर्मू, अमिन हेम्ब्रोम, धुतर हांसदा, सीताराम हांसदा, दिलीप हांसदा, अजित हेम्ब्रोम, बुदन मुर्मू, गुलू हेम्ब्रोम, राम मरांडी, बिरजू मरांडी, सोम हांसदा आदि उपस्थित थे.
मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी, क्या आपको दुमका जिला के गोपीकांदर प्रखंड के मुसना पंचायत का अमरपुर गांव याद है। यहाँ के ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव के समय आमझरी फुटबाॅल मैदान में आपसे मिलकर अपने गांव की समस्या के बारे में बताया था। आज भी इस गांव के मंझी टोला व गांडी टोला में 1/3 pic.twitter.com/xGkyyiG38H
— Rupesh Kumar Singh (@RupeshKSingh85) September 24, 2020


