भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने मोदी के जन्मदिन पर सेलिब्रेट किया बेरोजगारी दिवस, पोस्ट किए कई गाने, देखिए

Bhojpuri Singer Neha Singh Rathore celebrated PM Modi birthday as Unemployment Day
पटना : भोजपुर गायिका नेहा सिंह राठौर ने बहुत कम दिनों में अपने अलग अंदाज के गायन से विशिष्ट पहचान बना ली है. आज 17 सितंबर हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जहां उनके समर्थक हैप्पी बर्थ डे पीएम मोदी हैशटैग पर ट्वीट कर बधाई दे रहे हैं, वहीं उनके विरोधी आज उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस, नेशनल अनइंप्लाइमेंट डे और जुमला दिवस के रूप में सेलिब्रेट कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके को गायिका नेहा सिंह राठौर ने अलग ही अंदाज में सेलिब्रेट किया है. नेहा सिंह राठौर ने ट्विटर पर बेरोजगारी के अच्छे दिन हैशटैग के साथ आज अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे बेरोजगारी के मुद्दे को अपने गायन में उठाती दिख रही हैं.
नेहा ने आज दिन भर कुछ समय अंतराल पर अलग-अलग वीडियो पोस्ट किया जिसमें वे देश व बिहार एवं उत्तरप्रदेश की बेरोजगारी समस्या को उठाती दिख रही हैं.
अच्छा दिन आई गईले हो…#बेरोजगारीकेअच्छे_दिन pic.twitter.com/6coFKjm0Tk
— Neha Singh Rathore (@NehaFolksinger) September 17, 2020
नेहा अपने गाने की शुरुआत में यह कहती हैं कि अच्छे दिन की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. उनके गाने का बोल है: कांधे झोली हाथे कटोरा थमाई गइले, अच्छा दिन आ गइले हो, फिर वे मोदी के नारे आत्मनिर्भर भारत का उल्लेख करती हैं. उनके गायन का बोल है: बांस छिलो बंसवे से, बीणा बनाओ और बीणा बेची बेची आत्मनिर्भर बन जाओ. वे अपने गायन में बेरोजगारी व लाॅकडाउन के दौर में आत्महत्या पर भी सवाल उठाती दिखती हैं.
नेहा सिंह राठौन ने बेरोजगारी दिवस हैशटैग के साथ अपना एक और गाना पोस्ट किया है. इसके बोल हैं:हाय-हाय रे गवर्नमेंट तोहार काम देख ला, बबुआ घूमेलन नाकाम देख ला…
हाय-हाय रे गवर्नमेंट तोहार काम देख ला,
बबुआ घूमेलन नाकाम देख ला…#बेरोजगारी_दिवस pic.twitter.com/S0p6j5sFer— Neha Singh Rathore (@NehaFolksinger) September 17, 2020
बेरोजगारी के आलम में थरिया पीटत बानी…
बिहार से बेरोजगार बोलत बानी.#बेरोजगारी_दिवस #nehasinghrathore #dharohar pic.twitter.com/jdOle2kVNv— Neha Singh Rathore (@NehaFolksinger) September 17, 2020
देत कंपटीशन साहेब झर गइले बार जी…#बेरोजगारी_गीत#Unemployment_Day pic.twitter.com/3sey1CqMOv
— Neha Singh Rathore (@NehaFolksinger) September 17, 2020
रोजगार देबा कि करबा ड्रामा
कुर्सिया तोहरे बाप के ना है…#बेरोजगार_दिवस pic.twitter.com/QHUYGTFCzP— Neha Singh Rathore (@NehaFolksinger) September 17, 2020


