झारखंड : हेमंत सरकार ने बदले 11 आइपीएस, देवघर, पलामू सहित पांच जिलों में नए एसपी की तैनाती

रांची : झारखंड की हेमंत सोरेन ने शनिवार को 11 आइपीएस अफसरों का स्थानंतरण कर दिया. इस फेर-बदल में पांच जिलों में नए एसपी की तैनाती की गयी है. जिन जिलों में एसपी बदले गए हैं उनमें देवघर, पलामू, पश्चिम सिंहभूम, जामताड़ा व सिमडेगा शामिल हैं.
अबतक पलामू के एसपी रहे अजय लिंडा को ट्रांसफर कर चाईबासा भेज दिया गया है और उन्हें पश्चिम सिंहभूम का एसपी बनाया गया है. वहीं, धनबाद में रेल एसपी के पद पर तैनात दीपक कुमार सिन्हा को ट्रांसफर कर जामताड़ा का एसपी बनाया गया है. इसके अतिरिक्त वे आइआरबी-1 के अतिरिक्त समदेष्टा की भी जिम्मेवारी संभालेंगे.
शब्स तबरेज को सिमडेगा का एसपी बनाया गया है. वे अबतक एआइजी सह स्पेशल असिस्टेंट टू डीजीपी, झारखंड के पद पर पर तैनात थे. इंद्रजीत महथा को समदेष्टा, झारखंड सशस्त्र पुलिस – 02, टाटीसिलवे, रांची बनाया गया है. वे वर्तमान में पश्चिम सिंहभूम के एसपी के पद पर तैनात हैं.
वहीं, समदेष्टा, झारखंड सशस्त्र पुलिस – 02, टाटीसिलवे, रांची के पद पर तैनात संजय रंजन ंिसह को आइआरवी – 02, चाईबासा, कैंप मुसवनी के पद पर तैनात किया गया है.
सिमडेगा के एसपी के पद पर अबतक तैनात संजीव कुमार को पलामू का एसपी नियुक्त किया गया है. सुश्री कुसुम पुनिया जो वर्तमान में समादेष्टा, झारखंड सशस्त्र पुलिस – 10, होटवार के पद पर तैनात हैं, उन्हें रांची में विशेष शाखा का एसपी बनाया गया है.
अबतक रांची, विशेष शाखा में एसपी के रूप में तैनात रही संध्या रानी मेहता को होटवार, रांची में झारखंड सशस्त्र पुलिस 10 का समादेष्टा बनाया गया है. वहीं, विशेष शाखा के एसपी के रूप में तैनात संध्या रानी मेहता को ृसमदेष्टा, झारखंड सशस्त्र पुलिस 10, होटवार, रांची के पद पर तैनात किया गया है.
रांची में विशेष शाखा में एसपी के रूप में तैनात अश्विनी कुमार सिन्हा को ट्रांसफर कर देवघर का एसपी बनाया गया है.
जामताड़ा के एसपी के रूप में अबतक तैनात अंशुमन कुमार को समदेष्टा, झारखंड सशस्त्र पुलिस 6, जमशेदपुर नियुक्त किया गया है. वहीं, देवघर के एसपी पीयूष पांडेय को ट्रांसफर कर जंगल वारफेयर स्कूल, नेतरहाट का एसपी बनाया गया है.


