प्रख्यात गायिका अनुराधा पौडवाला के बेटे आदित्य पौडवाला की मात्र 35 साल की उम्र में मौत

मुंबई : प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल के 35 वर्षीय बेटे आदित्य पौडवाल की मौत हो गयी। आदित्य पौडवाल भी अपनी मां की तरह गायक थे और मात्र 35 साल की उम्र के थे. उनके निधन की खबर से सभी लोग हतप्रभ हैं.
जानकारी के अनुसार, आदित्य पौडवाला लंबे समय से किडनी की बीमारी से परेशान थे. वे इस कारण अस्पताल में भर्ती थे. शनिवार सुबह उनका किडनी के फेल होने के बाद उनका निधन हो गया.
Anuradha Paudwal ji ke Bete Aditya ke swargwas ki khabar sunke mujhe bahut dukh hua.Bahut choti umr mein uska nidhan hua.Ishwar uski aatma ko shanti pradan kare.
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) September 12, 2020
आदित्य पौडवाल गायक के साथ म्यूजिक कंपोजर भी थे. वे भक्ति गीत प्रमुखता से गाते थे. आदित्य पौडवाल ने एक इंटरव्यू में भक्ति गीत पर ही अपना ध्यान केंद्रित करने की बात उन्होंने कही थी. उनका नाम सबसे कम उम्र के म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में लिम्का बुक आफ रिकार्डस में भी शामिल किया गया.
उनके निधन पर कई हस्तियों ने शोक जताया है. वयोवृद्ध गायिका लता मंगेशकर ने भी आदित्य पौडवाल के निधन पर दुख व्यक्त किया है. लता मंगेशकर ने एक ट्वीट कर कहा है कि अरुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य की स्वर्गवास की खबर सुन कर मुझे बहुत दुख हुआ. बहुत छोटी उम्र में उसका निधन हुआ. ईश्वर उसकी आत्मा को शांति प्रदान करें. गायक व संगीतकार शंकर महादेवन ने कहा है कि आदित्य बहुत शानदार गायक थे. वे हमेशा याद आएंगे.


