रांची के ओरमांझी में एक व्यक्ति ने दो बेटों सहित कुएं में कूद कर दी जान

रांची : रांची जिले के ओरमांझी थाना अंतर्गत एक कुएं में एक व्यक्ति अपने दो बेटों सहित कूद कर आत्महत्या कर ली. 28 वर्षीय सतेंद्र महतो ने अपने चार साल के बेटे रितिक व दो साल के ऋषि के साथ कुएं में छलांग लगा दी, जिससे तीनों की मौत हो गयी. उक्त व्यक्ति की कामता में दस साल पहले शादी हुई थी. पति पत्नी में बराबर लड़ाई झगड़ा होते रहता था. इससे वह परेशान रहता था. सोमवार को पत्नी मायके चली गई थी, जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया. अनुमान के अनुसार सोमवार की रात ही उस व्यक्ति ने कुएं में छलांग लगायी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More