गोड्डा में आश्रम से खींच कर साध्वी से दो भाइयों न किया गैंगरेप, एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोड्डा : गोड्डा में एक साध्वी से दो सगे भाइयों ने गैंगरेप किया. यह वारदात सात सितंबर, सोमवार की मध्य रात्रि की है. इस घटना से सभी अवाक रह गए हैं. हालांकि साध्वी की शिकायत व निशानदेही पर दो भाइयों में से एक दीपक राणा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस उससे मामले में पूछताछ कर रही है.

पुलिस के द्वारा जारी बयान के अनुसार, सात सितंबर की साव दो बजे रात महर्षि संतसेवी सत्संग आश्रम, गौरवकुंड, टाडावार में चार अपराधी घुस गए और साध्वी को हथियार का भय दिखा कर जान मारने की धमकी दी और फिर किचन से बाहर निकाल कर दीपक राणा व उसके भाई आशीष राणा ने बलात्कार किया. दोनों भाई गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पथवारा के रहने वाले हैं. इनके पिता का नाम राजेश राणा उर्फ भोली यादव है.

46 वर्षीया साध्वी बोकारो की रहने वाली हैं और जनवरी महीने में वे वाराणसी से गोड्डा आश्रम में आयी थीं. 22 साल के दीपक राणा को आज उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य की तलाश जारी है. दीपक ने पूछताछ में अपना अपराध कबूल किया है.

इस मामले में थाना कांड संख्या 205/2020 आठ सितंबर, दिन मंगलवार को दर्ज की गयी है. एसपी ने मामले में गोड्डा नगर थाना के प्रभारी अशोक कुमार सिंह के नेत्त्व में नौ पुलिस कर्मियों की विशेष टीम गठित कर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने व मामले की जांच करने की जिम्मेवारी दी है.

दीपक राणा का आपराधिक रिकार्ड है और उसके खिलाफ गोड्डा जिले के विभिन्न थानों में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं.

साध्वी के साथ गैंगरेप की घटना पर भाजपा ने सवाल उठाया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि झारखंड में अपराधियों का मनोबल इतना बढ गया है कि वे आश्रम के अंदर घुस कर साध्वी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहे हैं और साधु संत को पीटा जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ ट्रांसफर पोस्टिंग में लगी हुई है.


वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता डाॅ अजय कुमार ने कहा है कि अपराधियों ने बंदूक का भय दिखा कर लोगों को आश्रम के कमरे में बंद कर दिया और साध्वी के साथ चार अपराधियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. यह घटना मानवता को शर्मसार करनी है और साथ ही पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े करती है.

वहीं, सत्ताधारी झामुमो के प्रवक्ता बाबुल सुप्रियो ने कहा है कि बलात्कार एक मानसिक विकृति है और किसी की सरकार के समय हो यह निंदनीय है, इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More