तेजस्वी यादव ने लांच किया बेरोजगारी हटाओ वेब पोर्टल, बोले – सरकार बनी तो दूंगा नौकरी

तेजस्वी यादव ने यह भी आरोप लगाया कि इस वक्त बिहार में देश में सबसे अधिक बेरोजगारी दर है
पटना : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता सह राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज कहा कि बिहार में बेरोजगारी दर देश में सबसे ज्यादा है. उन्होंने कहा कि बिहार में बेरोजगारी दर 46 प्रतिशत है, जो देश में सर्वाधिक प्रतिशत है. तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में 4.5 लाख सरकारी पद विभिन्न विभागों में खाली हैं.
उन्होंने कहा कि जब बिहार में हमारी सरकार बनेगी तो सभी रिक्त पदों को भरेगी और जनसंख्या के अनुपात में नयी रिक्त्यिों का सृजन करेगी. तेजस्वी यादव ने कहा कि आज हम बेरोजागरी हटाने के लिए एक आंदोलन सृजित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमलोग एक वेब पोर्टल http://berojgarihatao.co.in शुरू कर रहे हैं और टोली फ्री नंबर 9334302020 भी जारी कर रहे हैं.
आज हम लोग बेरोजगारी हटाने के लिए एक आंदोलन शुरू कर रहे हैं। हम लोग एक वेबपोर्टल https://t.co/c03qkbFM0k शुरू कर रहे और एक टोल फ्री नं. 9334302020 भी है। इस पर सभी नौजवान पंजीकरण कर सकते हैं और जब हमारी सरकार आएगी तो इस डेटा बेस को मेगा ड्राइव पर चालू करेंगे: RJD नेता तेजस्वी यादव https://t.co/KcCl06dqiw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2020
तेजस्वी यादव ने कहा कि इस पर भी युवा पंजीकरण करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार शासन में आएगी तो इस डेटा बेस को मेगा ड्राइव पर चालू करेगी.
तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एसएसी-एसटी वर्ग से जिन परिवारों को सदस्य की जान गयी होगी उनके एक करीब सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी. उन्होंने यह व्यवस्था ओबीसी व सामान्य वर्ग के लिए क्यों नहीं लागू की जा सकती है. उन्होंने कहा कि यह ऐसा मामला है कि एससी-एसटी लोगों की हत्या को प्रोत्साहित करना चाहते हों.
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है, लेकिन बिहार की सरकार ने इस पर कोई गंभीरता नहीं दिखायी है. उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के बाद स्थिति और गंभीर हुई है.


