नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सुशांत मौत मामले में रिया के भाई शोविक व सैमुअल मिरांडा को किया गिरफ्तार

मुंबई : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शुक्रवार की रात अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और अभिनेता के स्टाफ सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया.
Narcotics Control Bureau arrests Rhea Chakraborty’s brother Showik Chakraborty and Samuel Miranda, in Sushant Singh Rajput death case: NCB
— ANI (@ANI) September 4, 2020
शुक्रवार सुबह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई स्थित रिया चक्रवर्ती व सैमुअल मिरांडा के घर पर छापा मारा था. उसके बाद करीब दो-ढाई घंटे की पड़ताल के बाद शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को एनसीबी की टीम ने हिरासत में ले लिया और अपने कार्यालय ले गए, जहां दिन पर दोनों से पूछताछ की गयी. बाद में एनसीबी ने एक बयान जारी कर बताया कि दोनों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है.
मालूम हो कि 15 जून को रहस्यमय परिस्थितियों में मृत मिले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच तीन अलग-अलग एजेंसियां कर रही हैं. सीबीआइ जहां मुख्य रूप से इस मामले की जांच कर रही है. वहीं, प्रवर्तन निदेशालय इस केस के वित्तीय पक्ष की जांच कर रहा है, क्योंकि मनी लाउंड्रिंग का भी आरोप इस मामले में लगा है. वहीं, एनसीबी इस मामले का ड्रग एंगल से जांच कर रही है. सुशांत केस में ड्रग एंगल होने की भी बात कही जा रही है. कहा जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती व उनके भाई का ड्रग सप्लायर से कनेक्शन था.


