संथाली को राजभाषा का दर्जा दिए जाने की मांग, ओलचिकि लिपि को प्रचलन में लाया जाए

दुमका : दुमका के केंदडंगाल में एक बैठक कर संथाली को झारखंड में राजभाषा का दर्जा देने की मांग की गयी. लाॅकडाउन नियमों का पालन कर गुरुवार को की गयी. इस बैठक में यह कहा गया कि संथाली संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल है और उसे झारखंड में राजभाषा का दर्जा दिया जाना चाहिए.

इसके साथ ही यह मांग की गयी ओलचिकि लिपि में पहली से लेकिन विश्वविद्यालय स्तर तक की पढाई होनी चाहिए. ओलचिकि लिपि जानने वाले शिक्षकों की बहाली कर संथाली भाषा को मजबूत किया जाए.

मालूम हो कि कुछ दिन पहले दुमका के एक संगठन संथाली लैंग्वेज काउंसिल आॅफ इंडिया ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन देकर यह मांग की कि राज्य के स्कूलों में रोमन-लैटिन लिपि में पढाई होनी चाहिए. साथ प्रशासकीय लिपि के रूप में भी उसे अपनाने की बात कही गयी थी.

आज की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संथाली समाज का अपना रीति रिवाज, भाषा, संस्कृति, धर्म, पूजा पद्धति, लिपि है. वक्ताओं ने कहा कि पहले अन्य लिपि का प्रयोग किया जाता था, लेकिन 1925 में पंडित गुरु रघुनाथ मुर्मू ने ओलचिकि लिपि का आविष्कार किया जो संथाली समाज की अपनी लिपि है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More