रांची में पहली बार मिले रिकार्ड 951 कोरोना मरीज, जमशेदपुर में 264, जानें पूरा आंकड़ा

रांची : झारखण्ड में मंगलवार, एक सितंबर को आयी रिपोर्ट के अनुसार 2064 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें रांची से 951, बोकारो से 203, चतरा से 15, देवघर से 31, धनबाद से 32, दुमका से 18, पूर्वी सिंहभूम से 264, गढ़वा से 19, गिरिडीह से 155, गोड्डा से 5, गुमला से 25, हजारीबाग से 70, जामताड़ा से 22, खूंटी से 39, कोडरमा से 10, लातेहार से 3, लोहरदगा से 6, पाकुड़ से 10, पलामू से 31, रामगढ़ से 70, सहिबगंज से 13, सराईकेला से 48, सिमडेगा से 11, पश्चिमी सिंहभूम से 33 कोरेाना मरीज मिले. राज्य में अबतक कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 43833 हो गया है.

झारखण्ड में अबतक कुल 43833 पाॅजिटिव केस ज्ञात हुए हैं, जिनमें 15256 सक्रिय केस हैं. 28149 ठीक हो गए हैं और 428 मौतें हुई हैं. एक सितंबर को कोरोना से पांच मरीजों की मौत हो गयी.

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More