आदिवासी महिला सिदुली हेम्ब्रोम का ऑनलाइन के चक्कर में 10 साल से बंद हैं पेंशन, गुजर करना हुआ मुश्किल

दुमका : दुमका जिले के मसलिया प्रखंड के पंचायत सुगापहाड़ी के अंतर्गत आने वाले गांव पिपरा 2 में सिदुली हेम्ब्रोम नाम की एक वृद्ध असहाय आदिवासी महिला रहती हैं. वो शरीरिक रूप से बांये पैर से जन्म से दिव्यांग हैं. वह अकेली एक कमरे वाली टाली के मकान में रहती हैं. दिव्यांग सिदुली हेम्ब्रोम का कहना है मैं बहुत गरीब हूँ, मुझे कई वर्षो तक विकलांगता या दिव्यांग पेंशन मिली, लेकिन वर्ष 2010 से पेंशन बंद हो गयी. बहुत कोशिश की कि मेरा पेंशन चालू हो जाए लेकिन नहीं हुआ.
माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM @JharkhandCMO से वृद्ध असहाय व दिव्यांग आदिवासी महिला सिदुली हेम्ब्रोम गुहार लगा रही है कि उसका दिव्यांग पेशन पुनः चालू करवा दे.
गांव : पिपरा -2 , पंचायत : सुगापहाड़ी , प्रखंड : मसलिया , जिला : दुमका(स.प.)
लिखित ट्विट आवेदन संलग्न है. pic.twitter.com/eVvPNccL8a— SACHCHIDANAND SOREN (@Sachchidanand_S) August 31, 2020
दिव्यांग सिदुली हेम्ब्रोम ने अंत में हार कर एक लिखित ट्विटर आवेदन सामाजिक कार्यकर्ता के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दुमका की उपायुक्त और मसलिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी को भेजा है. इसमें उन्होंने पेंशन पुनः चालू करवाने का गुहार लगायी है. सामाजिक कार्यकर्ता सच्चिदानंद सोरेन द्वारा उनका वीडियो भी ट्वीट किया गया है. इसमें दिव्यांग सिदुली हेम्ब्रोम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संबोधित करते हुए कहा है कि वह असहाय हैं और किनके पास पास फरियाद करें पता नहीं. इसलिए हेमंत सोरेन के पास ही फरियाद कर रही हैं कि पेंशन पुनः चालू करवा दें.
@HemantSorenJMM @JharkhandCMO @DumkaDc और @प्रखण्ड विकास पदाधिकारी,मसलिया को सादर ट्विटर आवेदन समर्पित pic.twitter.com/k6KQ8mKY3x
— SACHCHIDANAND SOREN (@Sachchidanand_S) August 31, 2020
उनके पहले पेंशन डाकघर में मिलता था, लेकिन बाद में इसे डिजिटलीकृत करने के तहत ब्लाॅक के माध्यम से इसका हस्तांतरण किया जाने लगा. वृद्ध असहाय आदिवासी महिला ने बताया कि न ब्लॉक से और न ही कोई कर्मचारी ने ही इसकी जानकारी दी कि आपको पेंशन के लिए बैंक खाता खुलवाकर ब्लॉक में आवेदन देना होगा. वे कहती हैं कि उन्होंने पेंशन की समस्या को लेकर जिला कार्यालय में भी पांच-छह महीना पहले कोशिश की लेकिन वहां ओपरेटर ने कहा यह मामला बहुत पुराना है और अभी कुछ नहीं कर सकते हैं.
— SACHCHIDANAND SOREN (@Sachchidanand_S) August 31, 2020


