आदिवासी सेंगल अभियान ने सरकार से रोमन लिपि की अनुशंसा करने पर विधायक नलिन सोरेन का पुतला फूंका

दुमका : आदिवासी सेंगेल अभियान के संथाल परगना संयोजक एके मरांडी के नेतृत्व में झामुमो के शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन का पुतला दहन जामा प्रखंड के विजयबांध गांव में किया गया. मरांडी ने इस दौरान कहा कि आदिवासी सेंगेल अभियान के अध्यक्ष सालखन मुर्मू के नेतृत्व में आठवीं अनुसूची में शामिल संथाली भाषा झारखंड की प्रथम राजभाषा बनाने के लिए आंदोलन जारी है. वहीं, दूसरी ओर शिकारीपाड़ा के विधायक द्वारा ईसाई समाज की ओर से अनुशंसा पत्र झारखंड सरकार को सौंपकर रोमन लिपि की मांग की गयी है.

इस अवसर पर आदिवासी सेंगेल अभियान जामा क्षेत्र छात्र अध्यक्ष शिवराम मुर्मू ने कहा आदिवासियों का ओल चिकी लिपि को नजरअंदाज कर नलिन सोरेन विदेशी लिपि, भाषा, संस्कृति आदिवासियों पर थोपना चाहते हैं. मौके पर मौजूद निशांत हांसदा, प्रमोद मुर्मू, बुलीराम मरांडी, सुभाष सोरेन, बबलू हांसदा, राम मुर्मू आदि मौजूद थे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More