रांची के अखबार : झारखंड में अनलाॅक की तैयारी शुरू, जल्द लौटेगी बाजार-माॅल में रौनक, बस का किराया दोगुना

रांची : प्रभात खबर ने आज अनलाॅक की प्रक्रिया को लीड खबर बनाया है. इसका शीर्षक दिया है: अनलाॅक प्रक्रिया शुरू, बसों पर से रोक हटी, पर भाड़ा तय होना बाकी. अखबार ने लिखा है कि होटल, माॅल, रेस्त्रां की सफाई हो रही है और वहां जल्द रौनक लौटेगी. अखबार ने लिखा है कि बस संचालक रविवार को मीटिंग करेंगे और किराया दोगुना हो सकता है, इसकी एक वजह यह भी है कि बस में आधे सवारी ही डिस्टेंसिंग के लिए सफर करेंगे. करम पर्व के मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुलाकात की खबर अखबार ने तसवीर के साथ दी है और लिखा है कि सीएम ने गवर्नर को कोरोना के ताजा हालात की जानकारी से अवगत कराया है.

यह खबर भी है कि झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में सुधार के लिए बोकारो के उपरघाट में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने पूर्जा अर्चना की. इस दौरान पुजारी नायके दुर्गा किस्कू ने उनके स्वास्थ्य के लिए 51 नारियल व 11 बकरा की बलि गछती की. मेदांता, गुरुग्राम में इलाजरत शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में सुधार आया है और 31 अगस्त को एक बार फिर उनकी कोरोना जांच होगी.

केंद्र के अनलाॅक गाइडलाइन की खबर भी अखबार ने दी है और इसे हेडिंग दिया है: देश में 21 से सामाजिक, राजनैतिक व धार्मिक कार्यक्रमों की भी अनुमति. यह खबर भी है कि अब हर तरह के चुनाव के लिए एक वोटर लिस्ट की तैयारी शुरू कर दी गयी है और पीएमओ में इसको लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई है.

अखबार ने उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज को गिरिडीह जिला प्रशासन द्वारा लाॅकडाउन उल्लंघन के आरोप में क्वारंटीन में भेज दिया है। गढवा जिले के रमकंडा से एक खबर है कि 150 युवाओं को वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More