बिहार विधानसभा चुनाव टालने की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

नयी दिल्ली : इस साल के अक्तूबर-नवंबर में संभावित बिहार विधानसभा चुनाव पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में याचिकाकर्ता अविनाश कुमार ठाकुर की याचिका को खारिज कर दिया.

इस मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस संबंध में पार्थी चुनाव आयोग से अपील करंे. शीर्ष अदालत ने कहा कि अभी चुनाव के संबंध में कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है और ऐसे में हम कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकते हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोरोना के कारण चुनाव को नहीं टाला जा सकता है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता की इरादे को गलत बताया और उस पर सवाल उठाया.

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More