रांची में 32 दुकानों की जांच, छह दुकानों को किया गया सील

रांची : कोविड19 से संबंधित केंद्र व राज्य सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर सोमवार को रांची के विभिन्न दुकानों व प्रतिष्ठानों की जांच की गई। कार्यपालक दंडाधिकारी, रांची मेरी मड़की ने शहरी क्षेत्र की 32 दुकानों की जांच की। जांच के क्रम में सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर दुकानों को नोटिस देते हुए सील किया गया।

छह दुकानों को किया गया सील

जांच के क्रम में छह दुकानों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया गया। जिसके बाद इन दुकानों, प्रतिष्ठानों को नोटिस तमिला कराया गया और स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक तत्काल प्रभाव से बंद किया गया है।

लगातार की जा रही है जांच

उपायुक्त छवि रंजन के निर्देशानुसार दुकानों, प्रतिष्ठानों द्वारा कोविड19 से संबंधित सरकार के दिशा निर्देशों के अनुपालन के संबंध में लगातार जांच की जा रही है। निर्देशों का उल्लंघन करने पर जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है, जो आगे भी जारी रहेगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More