रामगढ के चुटुपालू घाटी में सड़क हादसे में दो की दर्दनक मौत

रांची : रामगढ़ के चुटुपालू घाटी में एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद घाटी में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मौके पर भीड़ लग गई। कुछ देर के लिए एक लेन पर जाम की स्थिति बन गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अज्ञात वाहन ने तीन स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। स्कूटी ने एक बाइक को टक्कर मारी और बाइक की टक्कर एक ट्रक से हो गयी। इसके बाद बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वाहनों को जब्त कर लिया है।


