पंजाब के तरन तारन में पांच घुसपैठियों को बीएसएफ ने मार गिराया

चंडीगढ : पंजाब के तरन तारन जिले में शनिवार सुबह बीएसएफ ने पांच पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया. पंजाब के भिगीविंड सब डिवीजन के डल गांव के पास बार्डर पोस्ट पर सुबह पांच बजे सुरक्षा बलों ने हरकत होता महसूस किया. जांच के बाद वहां दो घुसपैठियों को घुसपैठ करते पाया. इसके बाद सुरक्षा बलों की ओर से चेतावनी दी गयी लेकिन घुसपैठिये नहीं माने और गोलीबारी शुरू कर दी.

इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पांच घुसपैठिये मारे गए. बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि सर्च आॅपरेशन जारी है और इसके खत्म होने के बाद घटना की पूरी जानकारी दी जाएगी. इस आॅपरेशन को बीएसएफ के 103 बटालियन ने अंजाम दिया.

घुसपैठियों के पास से बीएसएफ ने एक एके 47 रायफल, एक पिस्टल व अन्य चीजें बरामद की हैं. सुरक्षा बलों ने घुसपैठ के खिलाफ हाल में अपना आॅपरेशन तेज किया है.

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More