18 अगस्त को अखिल भारतीय स्तर पर सार्वजनिक क्षेत्र बचाओ दिवस

रांची : देश के मजदूर और कर्मचारी संगठनों ने 18 अगस्त को देश के सार्वजनिक उद्यमों की हो रही कथित लूट के खिलाफ अखिल भारतीय स्तर पर सार्वजनिक क्षेत्र बचाओ दिवस आयोजित किए जाने का आह्वान किया गया है. इस रोज देश भर मे शारीरिक दूरी का पालन करते हुए विरोध कार्रवाईयां आयोजित की जाएंगी.
ट्रेड यूनियनें इस रोज मोदी सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों और सेक्टरों जैसे रक्षा, कोयला, इस्पात, दूर संचार, बैंक, बीमा, रेलवे, पेट्रोलियम, एयरपोर्ट और बंदरगाह आदि के निजीकरण का विरोध करेंगे. ये ट्रेड यूनियन प्रदर्शन कर जनता को बताएंगे कि सरकार के इस कदम से क्या नुकसान हो सकता है.


