सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में टाइम ऑफ डेथ का जिक्र ही नहीं : वकील

 

पटना : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले (Sushant Singh Rajput Death Case) में उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उनके परिवार के वकील विकास सिंह ने बड़ा सवाल उठाया है. सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट मुझे देखने को मिली है, उसमें टाइम ऑफ डेथ नहीं है. टाइम ऑफ डेथ बहुत महत्वपूर्ण है.

वकील विकास सिंह ने कहा कि टाइम ऑफ डेथ से ही यह स्पष्ट हो सकता है कि उन्हें मार कर लटकाया गया या लटकर मरे. विकास सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस को और कूपर हाॅस्पिटल को इन सवालों का जवाब देना होगा. जबतक सीबीआइ इस मामले में नहीं जाएगी, मुझे नहीं लगता कि हम सच्चाई के आसपास पहुंच पाएंगे.

सुशांत सिंह राजपूत कथित रूप से 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर पर फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले थे. बिहार सरकार की अनुश्ंासा पर उनके मौत के मामले की जांच सीबीआइ को सौंप दी गयी है. प्रवर्तन निदेशायल भी इस मामले के वित्तीय पक्ष की जांच कर रही है. इस मामले में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंट रिया चक्रवर्ती व उनके परिवार के सदस्य आरोपी बनाए गए हैं. यह आरोप लगाया जा रहा है कि रिया की वजह से सुशांत मानसिक दबाव में थे और उन्होंने उनके 15 करोड़ रुपये भी हड़प लिए.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More