मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम कोरोना से संक्रमित, हालत है नाजुक

चेन्नई : मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (SP Balasubrahmanyam)) कोरोना वायरस से संक्रमण के बाद गंभीर स्थिति में पहुंच चुके हैं. पांच अगस्त को कोरोना का लक्षण दिखने के बाद उन्हें चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
Playback Singer SP Balasubrahmanyam (in file pic) who had been admitted at MGM Healthcare for symptoms of #COVID19 since 5th August, continuous to be on life support in ICU. He remain stable & doctors closely monitoring his clinical parameters: MGM Healthcare, Chennai. #TamilNadu pic.twitter.com/AxD8TPskiG
— ANI (@ANI) August 15, 2020
उनकी कुशलता के लिए एआर रहमान, प्रसून जोशी, धनुष सहित कई हस्तियों ने ईश्वर से प्रार्थना की है. दसवें दिन भी उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं दिखा है और उन्हें आइसीयू में भर्ती कराया गया है.
74 वर्षीय एसपी बालासुब्रमण्यम की पत्नी सावित्री भी कोरोना से संक्रमित पायी गयी हैं और उनका इलाज चल रहा है.
एआर रहमान ने ट्विटर पर लिखा है कि मैं सभी म्यूजिक के दिवानों से प्रार्थना करता हूं कि वह मेरे साथ लीजैंड एसपी बालासुब्रमध्यम के लिए प्रार्थना करें. उन्होंने अपनी आवाज से हमें बहुत सारी खुशियां दी हैं.
फिल्मकार शेखर कपूर ने लिखा कि कोरोना वायरस से संक्रमित महान गायक एसपी बालासुब्रमण्यम वेंटिलेटर पर हैं और उनके लिए प्रार्थना कर रहा हूं.


