#SanjayDutt बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में तकलीफ

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की तबीयत बिगड़ गयी है, जिसके बाद उन्हें मंुबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. संजय दत्त को सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही है. उनकी कोरोना जांच करायी गयी है जो निगेटिव आयी है. फिलहाल संजय दत्त को नॉन कोविड वार्ड में भर्ती करवाया गया है.
संजय दत्त की पत्नी मान्यता दोनों बच्चों शहरान व इकरा के साथ दुबई में हैं. संजय दत्त काफी समय से अपनी फैमिली को मिस कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने परिवार की तसवीरें साझा की हैं. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने पत्नी मान्यता को भी बर्थडे विश किया था.
कोरोना वायरस के प्रकोप की चपेट में बाॅलीवुड भी आया है. बच्चन परिवार में जया बच्चन को छोड़ संक्रमित हो गए. हालांकि अब सब ठीक हैं. इनके अलावा भी कई फिल्मी हस्तियां संक्रमित हुए हैं.


