सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआइ ने रिया चक्रवर्ती सहित इनके खिलाफ एफआइआर दर्ज किया

Sushant Singh Rajputs death case  

CBI registers FIR against Rhea Chakraborty, Indrajit Chakraborty, Sandhya Chakraborty, Showik Chakraborty, Samuel Miranda, Shruti Modi, and others in connection with #SushantSinghRajput‘s death case.

नयी दिल्ली : सीबीआइ (CBI)ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत (Sushant Singh Rajputs death case) मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) सहित छह एवं अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही मामले की सीबीआइ जांच शुरू हो गयी है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सिफारिश पर केंद्र ने बुधवार को मामले की सीबीआइ जांच की स्वीकृति दी थी, जिसके बाद गुरुवार को सीबीआइ ने मामले में एफआइआर दर्ज कर लिया.

सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने इस मामले में इससे पहले पटना में रिया चक्रवर्ती व अन्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी थी. उन्होंने अपनी शिकायत में बेटे की मौत की वजह रिया व अन्य को बताया था. रिया सुशांत की गर्लफ्रेंड रही हैं और उनके सारे काम को मैनेज भी करती थीं.

सीबीआइ के द्वारा दर्ज किए गए एफआइआर में रिया चक्रवर्ती के अलावा इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, सौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा व श्रुति मोदी का नाम शामिल है. सुशांत सिंह राजपूत ने इस साल 14 जून को मुंबई में अपने घर में कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More