रामजन्मभूमि पूजन को भाजमो बनाएगा यादगार, होंगे कई कार्यक्रम, आप भी भेज सकते हैं अपना फोटो

रांची : भारतीय जनता मोर्चा की एक बैठक रांची स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिसमें मुख्य रूप से 5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के दिन को यादगार बनाने के लिए प्रदेश कार्यालय में हनुमान चालीसा का पाठ करने तथा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का आयोजन समाजिक दूरी बनाकर करने पर विचार-विमर्श किया गया।
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने काफी उत्साह के साथ बताया कि राम मंदिर का निर्माण होना एक ऐतिहासिक निर्णय है। इससे संपूर्ण हिंदू समाज में उत्साह का माहौल है। राम मंदिर के निर्माण के लिए पांच अगस्त को आयोध्या में भूमि पूजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी भाजमो बनना चाहता है। उन्होंने कहा भगवान राम 14 वर्ष का वनवास के उपरांत जब आयोध्या वापस आये थे तो आयोध्या में दीपोत्सव मनाया गया था। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि 5 अगस्त को भी इसी तरह पूरे देश में उत्सव मनाया जाना चाहिए। अपने-अपने घरों पर या अपने कार्यालय में जहां भी आप हैं वहीं भक्ति मय होकर 5 मिनट का वक्त निकालकर, दिन के 12 बजे श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने और श्रद्धासुमन प्रभु श्री राम के चरणों में अर्पित करने का उत्सव मनाने का दिन है।
संध्या 7 बजे अपने घरों के बाहर बालकोनी में पूजा रूम में एक दीया जलाकर परिवार के साथ भगवान राम का स्मरण करते हुए उत्सव मनाने का दिन है। इस पावन तिथि का इंतजार बरसों से लोग कर रहे हैं। आपकी भक्ति बढे, शक्ति बढे, ऐसी व्यवस्था परमात्मा ने दी। राम नाम का गुंजन भजन कीर्तन करने की अपील भी उन्होंने लोगों से की। उन्होंने सबों से इससे संबंधित फोटोग्राफ्स वीडियो उनके व्हाट्सएप नंबर 9431115714 पर साझा करेने की अपील भी की। इस बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह, आशीष शीतल आदि उपस्थित थे।


