बिहार के दरभंगा में बाढ के कारण ट्यूब पर गर्भवती महिला को ले जाया गया अस्पताल, वीडियो वायरल

दरभंगा : बाढ के कारण बिहार का हाल बेहाल है. मंगलवार को बाढ का ऐसा वीडियो आया जो वायरल हो गया. इसमें एक गर्भवती महिला को गाड़ी के चक्के में लगने वाले ट्यूब पर बैठा कर अस्पताल पर पहुंचाने का दृश्य दिख रहा है. गर्भवती महिला और उसकी मां हवा भरे ट्यूब पर बैठी हैं और चार पांच युवा व बच्चे उन्हें घर से बाढ के बीच से निकालने व अस्पताल ले जाने में मदद कर रहे हैं.


यह घटना दरभंगा जिले के आशरा केवटी गांव में घटी है. इससे बिहार के हालात को समझा जा सकता है. कोरोना संक्रमण के बाद बाढ बिहार की दूसरी त्रासदी बन कर सामने आयी है.

बिहार का कोसी व सीमाचंल इलाका बाढ से विशेष तौर पर प्रभावित है. दरभंगा, सुपौल, किशनगंज, शिवहर, सीतामढी, गोपालगंज व चंपारण में बाद से लोग बहुत अधिक प्रभावित हुए हैं. राज्य सरकार के राहत एवं बचाव कार्य इस संकट में नाकाफी साबित हो रहे हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More