झारखंड में 230 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित, दो डीएसपी, छह इंसपेक्टर, 25 दारोगा शामिल

रांची : झारखंड में पुलिसकर्मियों के बीच कोरोना संक्रमण चिंता का ए बड़ा सबब बन गया है. फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स होने के कारण ड्यूटी पर उनकी तैनाती के कारण वे आसानी से कोविड19 के चपेट में आ रहे हैं. पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में सोमवार को बयान जारी किया है, जिसमें बताया है कि दो डीएसपी, छह इंसपेक्टर रैंक के व 25 एसआइ रैंक के पुलिस अधिकारी कोरोना की चपेट में आए हैं.
सहायक अवर निरीक्षक स्तर के 34 एवं आशुलिपिक सहायक अवर निरीक्षक स्तर के दो पदाधिकारी कोरोना की चेपट में आए हैं. 24 हवलदार, 122 सिपाही व ड्राइवर एवं छह चतुर्थवर्गीय कर्मी भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. होमगार्ड के भी नौ जवान कोरोना की चपेट में आए हैं.
कहा जा रहा है कि झारखंड मुलिस मुख्यालय में 27 पुलिसकर्मियों की जांच की गयी जिनमें 22 संक्रमित पाए गए हैं.
जबकि दो दिन पहले मुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार, 179 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी कोरोना संक्रमित थे. उस समय डीएसपी रैंक के एक अधिकारी, इंसपेक्टर रैंक के सात, सब इंसपेक्टर रैंक के 18 व असिस्टेंड सब इंसपेक्टर रैंक के 29 पदाधिकारी संक्रमित मिले थे. आशुलिपिक सहायक अवर निरीक्षक स्तर के एक, हवलदार 20, सिपाही व चालक 82, चतुर्थवर्गीय छह व होमगार्ड आठ संक्रमित थे. उस समय सात लोगों के स्वस्थ होने की बात कही गयी थी. आज 11 लोगों के स्वस्थ हो जाने की बात कही गयी है.


