रांची के अखबार : पांच अगस्त को प्रधानमंत्री अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन में होंगे शामिल, कुख्यात अमन साव गिरफ्तार

प्रभात खबर ने मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर दी है कि पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम जन्मभूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पीएमओ को प्रधानमंत्री के आगमन के लिए दो तारीखों तीन अगस्त या पांच अगस्त का प्रस्ताव दिया था, जिसमें मीडिया रिपोर्टाें के हवाले से खबर है कि पांच अगस्त की तारीख पर मुहर लग गयी है. तीन साल में मंदिर निर्माण पूरा होगा. 25 नवंबर से चंदा अभियान चलेगा.

अखबार ने खबर दी है कि कुख्यात अपराधी अमन साव व राहुल दुबे बिहार के कटिहार से गिरफ्तार कर लिए गए हैं. उसके छह साथी अलग-अलग जगहों से अरेस्ट किए गए हैं. रांची के नामकुम से खबर है कि नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल कर दिया. अखबार ने खबर दी है कि 2023 तक 12 निजी ट्रेनें और और 2027 तक 151 ट्रेनें चलने लगेंगी.

हटिया से खबर है कि पीएलएफआइ के नाम पर पोस्टबाजी करने वाला युवक राजू गोप पुलिस कस्टडी से फरार हो गया. दुमका में नियम विरुद्ध सरकारी भवनों का निर्माण करने के मामले में एनजीटी ने हर्जाना वसूलने का निर्देश दिया है. वन भूमि पर बिना अनापत्ति के कई निर्माण किए गए हैं, जिसको लेकर एक याचिका पर यह सुनवाई हो रही है.

अखबार ने खबर दी है कि जिस गति में जांच की गति ज्यादा है वहां कोरोना संक्रमित भी ज्यादा मिल रहे हैं. पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक संक्रमित मिले हैं, रांची दूसरे नंबर पर है. अब रांची में सबसे अधिक 13 और धनबाद में आठ कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी है. आइएमए का यह बयान है कि देश में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो चुका है. झारखंड में रविवार को 189 नए संक्रमित मिले और पांच की मौत हो गयी. एक खबर है कि ट्रकों का भाड़ा 20 प्रतिशत बढाने की तैयारी है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More