अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की सीबीआइ जांच की जरूरत नहीं : महाराष्ट्र सरकार

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले की सीबीआइ जांच से इनकार किया है. महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की विस्तृत जांच कर रही है. केंद्रीय जांच ब्यूरो, सीबीआइ की इस मामले में जांच की जरूरत नहीं है.

महाराष्ट्र सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की सीबीआइ जांच से ऐसे वक्त में इनकार किया है, जब उनके प्रशंसकों के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को ट्वीट कर सीबीआइ जांच की मांग की थी. 16 जुलाई को रिया चक्रवर्ती ने अमित शाह को इसके लिए ट्वीट किया और खुद को सुशांत ंिसंह राजपूत की गर्लफ्रेंड बताते हुए सीबीआइ जांच की मांग की.

कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर भी सीबीआइ जांच की मांग को लेकर अभियान चलाया था. सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले महीने 14 जून को मुंबई में अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. उनकी आत्महत्या की वजह उनके डिप्रेशन में होने को बताया गया. सुशांत सिंह राजपूत फिल्म जगत में पक्षपात व भाई-भतीजावाद से परेशान थे.


उन्हें मिली एक के बाद एक कई फिल्में उनसे वापस ले ली गयी थी. एक उम्दा अभिनेता होते भी वे फिल्म उद्योग में सक्रिय गैंग से परेशान थे. उनकी मौत के बाद मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है. अबतक मुंबई पुलिस ने इस मामले में फिल्म उद्योग से जुड़े कई लोगों से पूछताछ की है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More