CBSE 12th Results नीरजा सहाय डीएवी का बारहवीं में प्रदर्शन अद्वितीय

रांची :  केंद्रीय उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रकाशित बारहवीं के परिणाम में कांके स्थित नीरजा सहाय डी ए वी के छात्र – छात्राओं ने अभूतपूर्व प्रदर्शन कर शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यालय का मान बढ़ाया. इस वर्ष विज्ञान संकाय में मानवेन्द्र त्रिपाठी ने 94.2 % अंक ला कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं मृगांक वाणिज्य संकाय में 95.6% अंक प्राप्त कर अव्वल रहे.

प्रधानाचार्य तरुण कुमार मिश्रा ने सभी परीक्षार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई डी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके अभिभावकों एवं समस्त विद्यालय परिवार को बधाई दी.

विषयवार परिणाम निम्नलिखित रहा :
विज्ञान संकाय में निम्नलिखित छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया :
मानवेन्द्र त्रिपाठी(94.2), सहयोग कुमार (93.6), सौरभ केशरी (93.6), साक्षी ( 92.4), बैजनाथ कुमार (91.8), सत्यार्थ ( 91.8), वर्तिका (91.8), बेबी मनल (90.4)।

वाणिज्य संकाय में निम्नलिखित छात्रों ने अपनी छाप छोड़ी :
मृगांक ( 95.6), गणेश कुमार (93), सौरभ कुमार ( 90.6)।
इस प्रकार 95.6% अंकों के साथ मृगांक विद्यालय टॉपर रहे।

प्रधानाचार्य तरुण कुमार मिश्रा ने सभी छात्रों, शिक्षकों एवं उनके अभिभावकों को इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी एवं कहा कि इस अप्रतिम सफलता के पीछे विद्यालय के शिक्षकों एवं अभिभावकों की कड़ी मेहनत है जो रंग लाई है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More