कविता: है डूबना जिसका मुक्कदर

धूप की चादर ओढ़ें

छाँव तलाश करते हो

जुगनू मन के पंखो पर

करार तलाशा करते हो।

 

जो कही नहीं वो बात

की चाल तलाशा करते हो

आँखों के गलियारों में

हाल तलाशा करते हो।

 

कई मुद्द्ते बीत गईं

सवालों की तलाश में

राहगीर थक हार अब

जवाब तलाशा करते हो।

 

है डूबना जिसका मुक्कदर

क्यों है सहारे की तलाश में

समुंदर में पाँच रख

आकाश तलाशा करते हो।

-गरिमा सिंह

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More