रांची के अखबार : मुख्यमंत्री हेमंत सहित पूरा सीएमओ क्वारंटीन, डायन के संदेह में सिर काट कर थाना ले पहुंचा

झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर व झामुमो विधायक मथुरा के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर राज्य में इस महामारी को लेकर बड़ी हलचल पैदा हो गई है.

प्रभात खबर ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के क्वारंटीन होने को बड़ी खबर बनाया है। अखबार ने इस खबर को शीर्षक दिया है: मुख्यमंत्री समेत पूरा सीएमओ क्वारंटीन. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कल शाम अपना एक वीडियो संदेश भी खुद के क्वारंटीन होने को लेकर जारी किया. वहीं, मुख्यमंत्री आवास, नेपाल हाउस, प्रोजेक्ट भवन, सीएम व मंत्री आवास को सैनेटाइज कराया गया. राज्य में 119 नए कोरोना मरीज मिलने की भी खबर अखबार ने दी है.

अखबार ने साहिबगंज में अंधविश्वास में एक महिला की सिर काटकर हत्या कर दिए जाने की खबर प्रमुखता दी है. हत्या करने वाले शख्स के बेटे की बीमारी से मौत हो गयी और उसे गांव की एक बुजुर्ग महिला पर शक हुआ कि उसने उसके बेटे को डायन कर मार दिया इसलिए उसने उसकी गर्दन काट दी और सिर लेकर थाना पहुंच गया. यह घटना साहिबगंज के राधानगर थाना के मेंहदीपुर गांव की है.

अखबार ने एक खबर दी है कि जेबीवीएनएल में तीन हजार पदों पर नियुक्ति होगी. मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने इसके लिए निर्देश दिया है. फिल्म शोले में सूरमा भोपाली का किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता जगदीप का निधन हो गया है.

रांची से एक खबर है कि आदिवासी जमीन को फौजी सहित कई लोगों को बेचने के अपराध में दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं.

बुधवार को आए जैक दसवीं बोर्ड के नतीजों पर अखबार ने प्रमुखता से खबर दी है. इसका शीर्षक है: मैट्रिक में 75.01 प्रतिशत पास. आधे से अधिक फस्र्ट डिवीजन, नेतरहाट के मनीष टाॅपर. अखबार ने लिखा है कि मनीष जब फोर्थ में तो पढाई छोड़ दी थी, पिता ने समझाया तो माने और अब आइएएस बनना चाहते हैं.

यह खबर भी है कि गांधी परिवार से जुड़े तीन ट्रस्ट जांच के दायरे में हैं. जांच में समन्वय के लिए टीम बनायी गयी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More