रघुवर दास ने हेमंत सोरेन सहित दैनिक अखबार के संपादक और प्रिंटर को भेजा लीगल नोटिस

- पंद्रह दिनों के अंदर झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और संपादक को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात कही
- सपनों का वंडर कार बना विवाद का कारण
रांची: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के विरुद्ध अतथ्यात्मक जानकारी साझा करने और एक दैनिक समाचार पत्र के संपादक को भ्रामक खबर छापने के आरोप में अधिवक्ता विनोद कुमार साहू के माध्यम से लीगल नोटिस भेजवाया है।
दरअसल मामला यह है कि 27 जून 2020 को एक समाचार पत्र ने यह खबर छापी की रघुवर दास ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में दक्षिण अफ्रीका के एक कंपनी को सपनों का वंडर कार बनाने का ऑर्डर दिया था। वर्ष 2018 में वेंटले कार का ऑर्डर इंग्लैंड की एक कंपनी को दी थी। जिसके एवज में उन्होंने एडवांस के तौर पर चालीस लाख रुपए एडवांस भी दिया था। लेकिन जब इंग्लैंड की कंपनी ने कार बनाने से इंकार किया, तो यह ऑर्डर उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की किसी कंपनी को दे दिया।
बेंटले कंपनी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मेल किया है। जिसे उन्होंने फिजूल खर्ची बताते हुए ऑर्डर को रद्द करने पर विचार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले को गलत बताया है। जिसके आलोक में उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हेमंत सोरेन और अखबार के संपादक को लीगल नोटिस भेजा है।


