बिहार : नीतीश कुमार की भतीजी को हुआ कोरोना, सीएम हाउस का सैनिटाइजेशन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भतीजी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गयीं हैं. एनबीटी आनलाइन ने यह खबर देते हुए लिखा है कि बिहार के मुख्यमंत्री आवास तक महामारी का असर हो गया है. नीतीश कुमार की भतीजी की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद उन्हें पटना एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. मालूम हो कि पिछले दिनों बिहार के सीएम आवास में रह रहे सभी लोगों की कोरोना जांच करायी गयी थी.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया था. विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह से मुलाकात की वजह से उन्होंने कोरोना जांच करायी थी, जो निगेटिव आयी थी. अवधेश नारायण सिंह, उनकी पत्नी व परिवार के कुछ दूसरे लोग कोरोना संक्रमित मिले थे.

इस बीच मुख्यमंत्री आवास को सैनिटाइज किया जा रहा है. पिछले सप्ताह जब सीएम नीतीश का सैंपल लिया गया था तो उस वक्त कुल 16 लोगों को सैंपल कलेक्ट किया गया था. इनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी थी. उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने भी कोरोना जांच करायी थी. उनकी भी अवधेश नारायण सिंह से मुलाकात हुई थी. इन दोनों नेताओं की रिपोर्ट भी निगेटिव आयी थी. बिहार में अबतक कोरोना से 97 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 12 पटना के हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More