झारखंड सरकार ने राज्य के बाबा मंदिर व पहाड़ी मंदिर में बाबा भोले के ऑनलाइन दर्शन का किया प्रबंध, जानें

रांची : झारखंड सरकार ने झारखंड हाइकोर्ट के निर्देशानुसार, छह जुलाई से शुरू हो रहे पवित्र श्रावण मास में राज्य के दो प्रमुख शिव मंदिरों में बाबा भोलेनाथ के ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था कर दी है. इस संबंध में झाररखंड के सरकारी ऑनलाइन http://jhargov.tv ने ट्वीट कर जानकारी दी है.


झार टीवी ने बताया है कि प्रसिद्ध ज्योर्तिलिंग बाबा बैद्यनाथ का छह जुलाई से हर दिन ऑनलाइन सीधा प्रसारण http://jhargov.tv पर होगा. श्रद्धालु ऑनलाइन बाबा का दर्शन कर सकेंगे और उनसे आशीर्वाद ले सकेंगे व मन्नतें मांग सकेंगे.


इसी तरह रांची के पहाड़ी मंदिर के बाबा भोलेनाथ का भी ऑनलाइन दर्शन होगा. श्रद्धालु सपरिवार बाबा का ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे.

झार टीवी ने यह भी बताया है कि दोनों मंदिर में बाबा भोले का दर्शन उसके सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे यू ट्यब, ट्विटर एवं फेसबुक पर किया जा सकेगा.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More