कानपुर : अब आएगी गैंगस्टर विकास दुबे पर आफत, प्रशासन ने ढहाया उसका घर

कानपुर : दो-तीन जुलाई की मध्यरात्रि कानपुर देहात के अपने गांव बिकारू में आठ पुलिसकर्मियों की गोली मार कर हत्या करने वाले कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की अब शामत आने वाली है. इसके शुरुआती संकेत शनिवार से मिलने लगे हैं. पुलिस प्रशासन की टीम ने जेसीबी से उसके किलेनुमा घर को ढाह रही है, जिसके छत पर से उसने व उसके गुंडों ने गिरफ्तार करने आयी पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग की थी.


पुलिस ने उसके घर को तोड़ने के लिए उस जेसीबी का भी उपयोग किया गया है, जिसके माध्यम से उसने पुलिस का रास्ता रोक दिया था. कुख्यात विकास दुबे पर 60 से अधिक मामले दर्ज हैं. उसने एक बार राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त एक नेता की थाने में घुस कर गोली मार कर हत्या कर दी थी.

उसके दुःस्साहस के अनेकों उदाहरण हैं. गुरुवार की रात उसकी ओर से की गयी गोलीबारी में एक डीएसपी सहित आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे. पुलिस को यह संदेह है कि थाने से उसके किसी मुखबिर ने उसे पुलिस के आने की सूचना दी थी, जिसके बाद वह अपने साथियों के साथ पहले से पुलिस पर हमले के लिए तैयार था.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More